BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

एसी का तांबे का पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ,

गौरीचक थाना पुलिस ने एसी का तांबे का पाइप चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई.

पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को दर्ज एक चोरी के मामले की जांच के क्रम में गोसाई मठ टार निवासी सूरज कुमार एवं मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी राजू केवट के पुत्र हैं और गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में इनका नाम एसी के तांबे के पाइप की चोरी के मामले में सामने आया था.

गौरीचक थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. .

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button