BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaPOLITICSTravelरोजगार

अकीलपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, अब पंचायत स्तर पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं



दानापुर। मंगलवार को अकीलपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया मिंता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीडीओ, मनरेगा पंचायत कार्यक्रम पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ, पंचायत सचिव, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, रोजगार सेवक सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया मिंता देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से अब ग्रामीणों को छोटे-बड़े सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित अनुशंसा, पेंशन आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होगी।


इस अवसर पर मुखिया मिंता देवी ने पंचायत में सहयोग शिविर का भी शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे सरकारी सेवाएं अब उनके घर के करीब उपलब्ध होंगी और समय के साथ-साथ अनावश्यक खर्च की भी बचत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button