BiharCrimeENTERTAINMENTGamesLife StylePatnaTravel

पटना में तालाब में डूबने से महिला की मौत, टहलने के दौरान हुआ हादसा

फुलवारी शरीफ. पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गोपालपुर में रविवार की सुबह टहलने के दौरान एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय महिला तालाब किनारे टहल रही थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह अचानक तालाब में गिर गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तालाब से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

Oplus_0

सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

मृतका की पहचान स्वर्गीय गोपीचंद मोची की पत्नी गिरनिया देवी के रूप में की गई है. थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेज कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button