BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

खगौल मे पंचदिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

खगौल। खगौल मै श्री 108 पंचदिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन की शुरुआत शनिवार से की गई।

यह महायज्ञ 26 फरवरी को यज्ञ की अंतिम आहुति देने के बाद संपन्न होगा, जहां 26 फरवरी को महा शिवरात्रि की रात भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का भी आयोजन होगा। वही 27 फरवरी को भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।

यह महायज्ञ की शुरुआत 22 फरवरी कि सुबह बड़ी खगौल दुर्गा पूजा समिति के यज्ञ संरक्षक भक्तों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकल कर किया गया। इस कलश शोभा यात्रा बड़ी खगौल देवी स्थान से निकलकर खगौल लख पर कलश मे गंगा जल भरते हुए कलश को सर पर लेकर बड़ी खगौल देवी स्थान पहुंची।

इस कलश शोभा यात्रा मे लगभग 5 सौ महिलाओं ने पीली साड़ी पहनकर चुंदड़ी ओढ़े हर हर महादेव कि जयकारा लगाते हुए बड़ी खगौल देवी स्थान पहुंची। वही इस कलश यात्रा में जहां आगे बैंड बाजे बज रहे थे वहीं इस यात्रा मे छोटे-छोटे बच्चिया भक्ति के धुन पर शिव की जयकारा लगाते हुए मस्ती मे झूम रही थी।

Advertisement

मानो पूरा खगौल झूमते हुए शिव शंभू का जयकारा लगा रहा हो। इस कलश शोभा यात्रा में दानापुर की पूर्व विधायिका आशा सिंह भी भक्ति के रंगों में डूबी नजर आई मौके पर आशा सिंह ने कहा कि आस्था उन्नति की जननी है।

हम यह चाहते है कि हमारे क्षेत्र की सारी जनता खुशी से रहे और समृद्ध रहे, लोगों में भाईचारा प्यार बना रहे, अगर हमारी जनता को थोड़ी सी भी तकलीफ होती है तो मन बेचैन हो उठता है, और उस तकलीफ को मैं जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करती हूं। वही श्री 10के08 पंचदिवसीय रूद्र माह यज्ञ संरक्षक कमेटी के लोगो ने भक्तो से निवेदन किया कि इस महायज्ञ मे अधिक से अधिक भक्त पहुंचकर पुण्य का भागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button