BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

आफताब आलम उतरे श्याम रजक के समर्थन में, विधायक गोपाल रविदास को बताया गुमशुदा.

फुलवारी में विकास मैंने किया है, सपना देखने से नेता नहीं बना जाता — श्याम रजक. मोटरसाइकिल रैली से दिखाई ताकत.

फुलवारी शरीफ. चुनावी माहौल गरम है, और फुलवारी के राजनीतिक समीकरण अब खुलकर सड़क पर दिखाई देने लगे हैं.विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच फुलवारीशरीफ क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में नगर परिषद फुलवारी शरीफ के चेयरमैन आफताब आलम ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने मौजूदा विधायक गोपाल रविदास को “गुमशुदा” बताते हुए कहा कि 5 साल में फुलवारी को बेसहारा छोड़ दिया गया. 25 करोड़ विधायक फंड के बावजूद एक रुपये का काम नहीं हुआ. जनता परेशान रही और प्रतिनिधि गायब रहे.

श्याम रजक ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि “सपने देखने से कोई नेता नहीं बनता. विकास करने से नेता बनता है. फुलवारी में जो भी काम दिख रहा है, वह मेरे दौर का है. सुशासन का लाभ हर युवा, हर वर्ग तक पहुंचा है. नीतीश कुमार ही फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.” उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवा और हर वर्ग इस बार एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा है.

इस मौके पर नगर परिषद क्षेत्र और पुनपुन प्रखंड में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीयगंज, नया वेला, इशोपुर सहित कई वार्डों के कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली का रूट अजय चौक, पुनपुन से शुरू होकर दर्जनों पंचायतों व गांवों से गुजरते हुए शहीद कामेश्वर सिंह चौक तक पहुंचा. रास्ते में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया.आफताब आलम ने कहा कि यह अभियान युवाओं को जोड़ने, सौहार्द का संदेश देने और फुलवारी में विकास की बहस को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button