राजद के पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता के श्राद्धकर्म में पहुंचे सभी दल के नेता
खगौल। शनिवार को राजद के पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय राज किशोर गुप्ता उर्फ बबलू के राधा कृष्ण मैरेज हॉल नीमतल्ला रोड खगौल स्थित श्राद्धकर्म मे राजद, भाजपा के नेता पहुंच कर उनके चित्रो पर पुष्प रख श्रद्धांजलि अर्पण किया। मौके पर सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम, दानापुर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अन्नु एवं चंदू प्रिन्स ने बताया कि स्वर्गीय राजकिशोर गुप्ता अपने काम के प्रति व समाज के प्रति बहुत सक्रिय थे।

वे राजद के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष के साथ साथ सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके इस ब्रह्म भोज कार्यक्रम में कई सारे दल के नेता के समाज के विभिन्न लोग मौजूद थे।

मौके पर खगौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुजीत कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स,दानापुर के पूर्व मुख्य पार्षद डॉक्टर अनु कुमारी, राजद के दीनानाथ प्रसाद यादव, मोहन कुमार पासवान, अनीता कुमारी , प्रसिद्ध यादव , प्रदीप प्रियदर्शी , बीजेपी के सेराज अहमद, भरत पोद्दार, अर्जुन गुप्ता, सहजानंद सिंह,नवाब आलम, जमालुद्दीन चक के उप- सरपंच विकास कुमार उर्फ पप्पू , वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, अजय कुमार , मनोज कुमार सोनी, अनुज कुमार सोनी,सुदीप सोनी, राजेश पाल, सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प रख श्रद्धांजलि अर्पण किया।



