BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StylePatnaTravel

ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग गुरु ने बताया “कर्मसु कौशलम्” का भावार्थ.

पटना,अजीत । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर पटना प्रबंधन संघ और बिहार राज्य उत्पादकता परिषद द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पटना प्रबंधन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट बी.के. सिन्हा द्वारा प्रतिभागियो को स्वस्थ जीवन जीने के सरल टिप्स दिए और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने को कहा।

वही इस कार्यक्रम के योग गुरु इंद्रजीत दत्ता ने योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन-पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधता है. उन्होंने भगवद गीता का उदाहरण देते हुए “कर्मसु कौशलम्” का उल्लेख किया, जिसका अर्थ है — योग हमें अपने कार्यों को अधिक कौशल, संयम और समर्पण के साथ करने में सक्षम बनाता है।वही बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के इंजीनियर प्रणव चौधरी ने प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक जुड़ने के लिए सराहा।


इस वर्चुअल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर योग के महत्व को जाना और जीवनशैली में इसे अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button