BiharCrimeGamesLife StyleNationalPatnaTravel

हनीमून नहीं ‘हनी-खून’: पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुई पत्नी सोनम गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने फुलवारी शरीफ थाना में रखा, फ्लाइट से भेजा गया गुवाहाटी

शादी के नौवें दिन ही प्रेमी संग मिलकर की राजा रघुवंशी की हत्या,

ढाबे से गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर गुवाहाटी रवाना किया

अजीत यादव कि रिपोर्ट

पटना, फुलवारी शरीफ । राजा रघुवंशी हत्याकांड में फरार चल रही पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे उसे पटना के फुलवारी शरीफ थाना लाया गया, जहां उसे अनुसंधान कक्ष में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया।

बताया गया कि शादी के महज नौवें दिन सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी थी. ‘हनीमून’ के नाम पर मेघालय ले जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर राजा को मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद शव को 200 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे पर हाईवे किनारे से पकड़ा गया था. वहीं से उसे बक्सर होते हुए फुलवारी शरीफ थाना लाया गया. फ्लाइट में देरी के चलते उसे करीब पांच घंटे तक अनुसंधान कक्ष में रखा गया।

Advertisement

इन पांच घंटों के दौरान सोनम पूरी तरह खामोश रही. वह टेबल पर सिर रखकर रोती रही और किसी से बात नहीं की. खाना-पीना तक नहीं छुआ. अनुसंधान कक्ष में तैनात तीन महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में वह चुपचाप बैठी रही।करीब 11:30 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटना एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 240 से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी रवाना किया गया। फुलवारी शरीफ थाना परिसर में सोनम की मौजूदगी की खबर मिलते ही मीडिया की भीड़ उमड़ पड़ी. सुरक्षा बढ़ा दी गई और अनुसंधान कक्ष के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि सोनम के खिलाफ हत्या, साजिश रचने और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मेघालय पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुवाहाटी ले गई है, जहां कोर्ट में पेशी होगी और आगे की पूछताछ जारी रहेगी।बेवफा सनम नहीं, अब ‘बेवफा सोनम’ बनी चर्चा का विषय
सोनम रघुवंशी की यह कहानी अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि एक खौफनाक फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी बन चुकी है. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘बेवफा सनम’ की नई परिभाषा बता रहे है।

कहा जा रहा है कि ‘हनीमून’ अब ‘हनी-खून’ बन चुका है. एक नई-नवेली दुल्हन, जिसने सात फेरे लेने के नौ दिन बाद ही अपने पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, अब समाज में नई बहस को जन्म दे रही है

नाटकीय घटनाक्रम:

सोनम को मेघालय पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया.

बक्सर होते हुए फुलवारी शरीफ थाना लाया गया.

चेहरे पर काला कपड़ा, ब्लैक टी-शर्ट में थाना में नजर आई.

करीब 5 घंटे तक अनुसंधान कक्ष में रही.

पुलिस के चाय-नाश्ते को छुआ तक नहीं.

भारी सुरक्षा में पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट द्वारा गुवाहाटी भेजा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button