BiharCrimeGamesLife StylePatna

खगौल मे रौशन हत्या काण्ड का हुआ उदभेदन हथियार और बाईक बरामद

खगौल। 21मई को शाम 4,30 के आसपास
मुस्तफापुर स्थित डी०सी०बी० बैंक के पास कोथवा के रहने बाले रौशन कुमार को अपराधकर्मियो के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष खगौल कुमार रौशन, एस आई संजीव कुमार, विकाश कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, सुनिल कुमार, नितिश कुमार,सिपाही लालु कुमार, शिवलाल कुमार को रखते हुए एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर 4 जून को खगौल के नेउरा कॉलोनी रोड नं017 क्वार्टन नं० 489 से रमेश राम का पुत्र राहुल कुमार, सराय कहारी टोला थाना मनेर के अशोक पासवान का पुत्र शेखर कुमार उर्फ राजन कुमार,खगौल के निमतल्ला रोड के अनिल कुमार विरू कुमार उर्फ विरू बादशाह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस,एक के०टी०एम० मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, रौशन का गुल्ला नाम के एक व्यक्ति की पत्नी से अवैध संबंध था। बार-बार मना करने के बावजूद संबंध नहीं तोड़ने पर उस व्यक्ति ने रौशन की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। वही 21 मई को अपराधियों ने रौशन को गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस फिलहाल अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की साजिश में शामिल मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button