BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaPOLITICS

बिजली करंट से मासूम बच्ची की मौत पर शोक जताने सोनाचक पहुंचे विधायक गोपाल रविदास

फुलवारी शरीफ से अजीत यादव कि रिपोर्ट

फुलवारी । पुनपुन प्रखंड के ग्राम सोनाचक में 27 अप्रैल 2025 को खुले बिजली तार की चपेट में आकर 10 वर्षीय शिबानी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई थी.घटना के समय वह खेल रही थी, तभी करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आज फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास पीड़ित परिवार से मिलने सोनाचक पहुंचे.उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची की जान चली गई है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button