CrimeHEALTHLife StylePatna

फुलवारी शरीफ प्रखंड परिसर में कचरे पर फेंका नवजात को कुत्तों ने नोच खाया – मानवता हुई शर्मसार, प्रशासन बेखबर

.

फुलवारी शरीफ से अजीत यादव कि रिपोर्ट

फुलवारी शरीफ । राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ प्रखंड परिसर से मानवता को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने कचरे के ढेर पर एक नवजात को फेंक दिया गया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर से ही कुत्ते नवजात को नोच रहे थे। उसके शरीर से खून बहता रहा, उस पर कीड़े और मक्खियां मंडराती रहीं, लेकिन किसी ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। जब कुत्ते नवजात का शरीर नोच कर टुकड़े बाहर लाने लगे, तब जाकर लोगों की नजर पड़ी और अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. नवजात का आधा शरीर कुत्ते खा चुके थे। हैरत की बात यह है कि जहां यह घटना घटी, वहां कुछ ही दूरी पर डीएसपी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित हैं. दिनभर हजारों लोग इस परिसर में आते-जाते रहते हैं. इसके बावजूद किसी प्रशासनिक अधिकारी या सुरक्षाकर्मी की नजर इस वीभत्स घटना पर नहीं पड़ी।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नवजात का केवल सिर और शरीर का एक हिस्सा ही बचा था. बाकी कुत्तों ने नोच खाया। नवजात को किसने और कब फेंका, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. क्षेत्र में कई निजी और सरकारी अस्पताल हैं, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि उसका जन्म कहां हुआ। संदेह है कि अंधेरे में किसी कलियुगी मां ने उसे जन्म देकर कचरे में फेंक दिया। इसकी सूचना एसडीपीओ फुलवारी शरीफ सुशील कुमार सिंह को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और छानबीन करते हुए लोगों से पूछताछ कर रही है, और सीसीटीवी फुटेज व आस-पास के अस्पतालों की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button