भाजपा जिला अध्यक्ष का पद ग्रहण के बाद किया गया स्वागत
तिरंगा यात्रा में भी जुटे कार्यकर्ता
दानापुर से नीरज की रिपोर्ट
दानापुर। गुरुवार को सगुना खगौल रोड स्थित एक सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत एवं ग्रहण समारोह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के ग्रहण समारोह एवं स्वागत के साथ-साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविश कुमार, एमएलसी अनामिका सिंह, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, एवं उषा विद्यार्थी मैं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया तथा पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

यह आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व मे किया गया था। मौके पर प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, संजय खंडेलिया, भाजपा नेता भाई सनोज यादव, रविभूषण उर्फ बेला यादव, संजय यादव, शंकर सिंह, रामजन्म शर्मा, और बंटी गुप्ता एवं अन्य नेता मौजूद थे।