BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechधार्मिक ज्ञानरोजगार

छठ घाटों की तैयारियों का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

फतुहा से दानापुर तक विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश

पटना, 12 नवंबर। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को पटना जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फतुहा के मस्ताना घाट एवं कटैया घाट, पटना सिटी के बालू घाट एवं कंगन घाट तथा दानापुर के नासरीगंज घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, संपर्क पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए शेष तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर विशेष सफाई कराने, जलस्तर के अनुसार पर्याप्त बैरिकेडिंग करने तथा खतरनाक स्थलों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा घाटों पर पर्याप्त रोशनी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया।

Advertisement

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button