BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

3 डिसमिल जमीन के लिए उमड़ी भीड़, गुरुवार देर शाम तक जमा हुए 900 आवेदन

फुलवारी शरीफ, अजीत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से भूमिहीन गरीब परिवारों को 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. गुरुवार को मुर्गिया चक, सोरमपुर, भुसौला, दानापुर, मुर्गिया टोला, लाल मियां की दरगाह, कन्हैया नगर, आजाद नगर, रानीपुर और नहरपुरा समेत विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं और गरीब परिवार आवेदन लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे. देर शाम तक करीब 900 आवेदन जमा किए जा चुके थे.

मुर्गिया चक की लाडली खातून, सोरमपुर की रेणु कुमारी, भुसौला दानापुर की लालती देवी और बेबी देवी, मुर्गिया टोला की रेशमा साबरी, मोहम्मद समीर, लाल मियां की दरगाह के आमिर, कन्हैया नगर की रजनी देवी, नहर पर के कन्हैया कुमार, आजाद नगर के मो. आजाद, रानीपुर की नूरेशा खातून और नहर पर की शमा प्रवीण समेत अन्य लोग घंटों लाइन में खड़े होकर आवेदन जमा करते रहे.

आवेदकों ने बताया कि सरकार ने ऐसे गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है. उन्हें जानकारी मिली कि पात्र भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने दस्तावेज और आवेदन लेकर अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी जमीन पर घर बना सकें. घोषणा के बाद अंचल कार्यालयों में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने से गरीब परिवारों में अपने घर और जमीन की उम्मीद जगी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button