BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

खानकाह मुजीबिया में चादरपोशी के बाद श्याम रजक और आफताब आलम ने अमन-चैन की दुआ मांगी

फुलवारी शरीफ, अजीत: ऐतिहासिक खानकाह मुजीबिया में सालाना उर्स के मौके पर विधायक श्याम रजक और फुलवारी शरीफ नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम ने हजरत सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार-ए-मुबारक पर चादरपोशी कर बिहार और पूरे देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और समृद्धि की दुआ मांगी.

विधायक श्याम रजक ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मुबारक दिन और उर्स के मौके पर सभी लोगों को मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश अपनाना चाहिए. उन्होंने बिहार और खासकर फुलवारी शरीफ में हमेशा अमन-चैन कायम रहने तथा सभी लोगों की खुशहाली के लिए दुआ की.

वहीं, आफताब आलम ने कहा कि खानकाह मुजीबिया की रूहानी और ऐतिहासिक पहचान पूरे बिहार में है और यहां देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि उर्स जैसे आयोजन समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं. इस मौके पर उन्होंने मजार-ए-मुबारक पर चादरपोशी कर बिहार और देश की तरक्की, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button