BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

खगौल के गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे रामकृपाल यादव ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

पटना/खगौल। खगौल स्थित गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सह-सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं दानापुर विधायक रामकृपाल यादव ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री रामकृपाल यादव ने गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।बैठक के दौरान विद्यालय की विभिन्न विकास योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास और विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें विद्यालय विकास अनुश्रवण समिति के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी ऑफिसर रणजीत कुमार के नेतृत्व में मंत्री रामकृपाल यादव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उच्च माध्यमिक शिक्षक कमलेश कुमार ने किया।बैठक में प्रधानाध्यापक त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा, समिति के सदस्य सरोज राम, प्रीतम कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा खगौल नगर मंडल अध्यक्ष अमन कुमार चन्दवंशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता आशुतोष श्रीवास्तव एवं भाजपा युवा मोर्चा के विशाल सिंह भी शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button