BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और 2500 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

पूर्व मुखिया राकेश कुमार का अधूरा सपना हुआ साकार, बेटों ने पूरा कराया राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण.


फुलवारी शरीफ, अजीत: सम्पतचक नगर परिषद क्षेत्र के बैरिया स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में निर्माणाधीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर का वर्षों पुराना सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है.पूर्व मुखिया स्वर्गीय राकेश कुमार उर्फ अस्तानंद द्वारा शुरू कराया गया राधा कृष्ण मंदिर निर्माण उनके असामयिक निधन के बाद अधूरा रह गया था. अब उनके दोनों पुत्र आदित्य राज और आयुष राज ने पिता के अधूरे संकल्प को पूरा करते हुए ग्रामीणों एवं परिवार के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण कराया है. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी.

कलश यात्रा पटना सिटी के भद्रघाट से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई. यात्रा गायघाट, एनएमसीएच, अगमकुआं, पहाड़ीपथ, अंतरराज्यीय बस अड्डा, मेट्रो डिपो, इलाहीबाग और बैरिया बाजार होते हुए लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय कर सूर्य मंदिर परिसर पहुंची. शोभायात्रा में करीब 2500 कलश लिए श्रद्धालु शामिल हुए. हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और “राधे-राधे” तथा “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.भूत पिशाच बैताल संग भगवान के कई रूप धरे कलाकार और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचे.

Oplus_131072

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया राकेश कुमार उर्फ अस्तानंद समाजसेवा, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए पूरे सम्पतचक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे. वे हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे. लोगों का कहना है कि उनके दरवाजे से आज तक कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटा. बड़े से बड़े विवाद और संकट का भी वे सहजता से समाधान कर देते थे.उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और मंदिर निर्माण का कार्य अधूरा रह गया था.

पिता के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हुए उनके पुत्र आदित्य राज और आयुष राज ने पिता तुल्य चाचा रामेश्वर राय तथा ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कराया. कई दिनों से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को निकली कलश यात्रा ऐतिहासिक बन गई. श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया.

Advertisement

आयोजन समिति के अनुसार 8 जुलाई को वैदिक विधि-विधान से भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी. वहीं 9 जुलाई की संध्या विशाल भंडारे के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा.

पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन, गोपालपुर थाना पुलिस तथा स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली. कार्यक्रम में सम्पतचक नगर परिषद के मुख्य पार्षद अमित कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू सिंह, उपाध्यक्ष निशा कुमारी के प्रतिनिधि सुधीर कुमार, वार्ड पार्षद शंभू पासवान, समाजसेवी विजय यादव, अखिलेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button