BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

फुलवारीशरीफ में हत्या की साजिश नाकाम

हथियारों के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार


पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर नया टोला मौलाबाग इलाके में छापेमारी की गई, जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. सोनू कुरैशी, ओम प्रकाश उर्फ गुड्डु और ओमकार नारायण सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मो. सोनू का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर संभावित हत्या की वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button