BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna
वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार.
फुलवारी शरीफ,
वाहन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक चोरी के टेंपू के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार, पिता-अरुण पांडे, निवासी-रामपुर थाना शकूराबाद जिला जहानाबाद, वर्तमान पता-पश्चिमी जयप्रकाश नगर थाना जक्कनपुर जिला पटना तथा सनी कुमार, पिता-श्याम सुंदर केसरी, निवासी-पश्चिमी जयप्रकाश नगर थाना जक्कनपुर जिला पटना शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध टेंपू को रोका गया. जांच में वाहन चोरी का पाया गया, जिसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.



