BiharENTERTAINMENTFoodsLife StylePatnaPOLITICS

वरीय अधिवक्ता की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे तेजस्वी यादव

दानापुर से नीरज कि रिपोर्ट

दानापुर। रविवार को दानापुर व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार यादव की पत्नी कुमुद देवी के श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनके घर पहुंचे और उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। इस मौके पर विधायक श्याम रजक ने भी मृतका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी पुण्यआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विदित हो कि वरिय अधिवक्ता शिवकुमार यादव की पत्नी कुमुद देवी की विगत 28 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा सिंहा, वरिष्ठ राजद नेता रामपनी मुखिया, पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज राय पूर्व मुखिया अशोक राय, वार्ड पार्षद अनिल राय समेत दानापुर व्यवहार न्यायालय के कई अधिवक्ता श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button