समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भव्य सम्मान समारोह
पटना -पटना के प्रतिष्ठित आई.एम. हॉल में संध्या 4:00 बजे से 26 अप्रैल 2026 को एक भव्य और गरिमामयी आयोजन होने जा रहा है, जहाँ समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सौ चुनिंदा समाजसेवियों को “राष्ट्र गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन कुमार नीरज के नेतृत्व में संकट हरण सहयोग समिति द्वारा किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना है।

संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सम्मान समारोह होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक जीवंत उदाहरण भी बनेगा। सम्मानित होने वाले सभी समाजसेवी अपने-अपने क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुधार, महिला सशक्तिकरण, उत्कृष्ट पत्रकारिता, संपादक एवं पर्यावरण संरक्षण आदि—में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव के कर कमलो द्वारा सभी समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा ।

संकट हरण सहयोग समिति वर्षों से समाज के अनदेखे नायकों को पहचान देने का कार्य करती आ रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था उन लोगों को सम्मानित कर रही है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बन जाएगा।
यह सम्मान समारोह न केवल समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा कि वे समाज के लिए कुछ बेहतर करने का संकल्प लें।
“राष्ट्र गौरव सम्मान 2026”—एक ऐसा मंच, जहाँ सेवा, समर्पण और संघर्ष को मिलेगा सच्चा सम्मान।



