इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में एनईपी 2020 पर सेमिनार आयोजित
फुलवारी शरीफ, इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज के आई क्यू ए सी के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही.
सेमिनार का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर भावी शिक्षकों को जागरूक करना था. इस दौरान निशांत, सनी, ऋषिका, रितिका रानी, शालू, एनायत एवं रंजीत ने शोध-पत्र प्रस्तुत कर अपने विचार रखे.
प्राचार्य आर.के. अरुण ने कहा कि एनईपी 2020 शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा शिक्षार्थियों को इसे अपनाकर नवाचार करना चाहिए. आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ. अली इमाम और सह-समन्वयक डॉ. मंजुला ने भी ऐसे आयोजनों को शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया.
कार्यक्रम का संचालन शीला सुमन एवं रेनुका रानी ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार का समापन हुआ.



