BiharLife StylePatnaPOLITICS

ईद पर पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने मुस्लिम समुदाय से की मुलाकात, दी मुबारकबाद.


फुलवारी शरीफ, : ईद-उल-फितर के मौके पर फुलवारी शरीफ के पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी.
इस दौरान उन्होंने लाल मियां की दरगाह, खलीलपुरा

हारून नगर, संगी मस्जिद, नया टोला, कर्बला समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया. जहां उन्होंने लोगों के घर पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया.
पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआई(एमएल) और कांग्रेस सहित महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कई जगहों पर सेवइयां खाकर त्योहार की खुशियों में शामिल हुए.
गोपाल रविदास ने कहा कि ईद का त्योहार अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देता है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की अपील की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button