BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaTechUncategorizedरोजगार

युवाओं की क्रिएटिविटी, टैलेंट और इनोवेशन का शानदार प्रदर्शन Amity University Patna

दानापुर। Amity University Patna के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 17 से 19 मार्च तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति Dr. Vivekanand Pandey ने संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय सेलिब्रेशन छात्रों, कलाकारों, परफॉर्मर्स और क्रिएटर्स को एक मंच पर लाने का अवसर देगा, जहां युवाओं की क्रिएटिविटी, टैलेंट और इनोवेशन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Oplus_131072


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 17 मार्च को रूपसपुर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी पटना कैंपस में इनडोर इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, तकनीकी और रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
दूसरे दिन 18 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन आउटडोर रूप में किया जाएगा। इसके लिए बिहार वेटनरी कॉलेज के पास स्थित वेटनरी मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन 19 मार्च को खास आकर्षण का केंद्र होगा। इस दिन प्रसिद्ध पंजाबी गायिका Sunanda Sharma की ग्रैंड स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम वेटनरी ग्राउंड, बिहार वेटनरी कॉलेज के पास, पटना में होगा, जहां छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के लोग भी कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।

Oplus_131072


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस तीन दिवसीय उत्सव में कल्चरल, टेक्निकल, क्रिएटिव और स्पोर्ट्स से जुड़े कई इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जो पूरे कैंपस में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बनाएंगे। साथ ही डीजे नाइट और स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इन दोनों कार्यक्रमों के लिए एंट्री पास निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव का हिस्सा बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button