BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

21 और 22 फरवरी को होगा बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन


ताज सिटी सेंटर, पटना में , देशभर के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा.

फुलवारी शरीफ.
बिहार में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इलाज की आधुनिक सुविधाओं पर मंथन के उद्देश्य से 21 और 22 फरवरी को ताज सिटी सेंटर, पटना में दो दिवसीय “बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026” का आयोजन किया जाएगा. इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रतिष्ठित ऑन्कोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे.
आयोजन का नेतृत्व पारस एचएमआरआई, पटना के विभागाध्यक्ष एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद कर रहे हैं. पारस हेल्थकेयर के प्रबंधन की ओर से इस पहल को समर्थन दिया गया है. कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा होगी. साथ ही मरीजों के लिए उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और नई तकनीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य बिहार में कैंसर के निदान और उपचार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के वैज्ञानिक मंच आवश्यक हैं. कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है.
प्रेस वार्ता में डायरेक्टर जनरल सर्जरी डॉ. ए.ए. हई तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर केसरी ने भी कैंसर उपचार में तकनीकी प्रगति और समन्वित चिकित्सा पद्धति की आवश्यकता पर जोर दिया.
कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न प्रमुख संस्थानों से विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें टाटा मेमोरियल, मुंबई के डॉ. कुमार प्रभास, दिल्ली के डॉ. आर. रंगा राव, मुंबई के डॉ. राजेश मिस्त्री, डॉ. कुनाल गोयल, कोलकाता के डॉ. पी.एन. महापात्रा, डॉ. एस.एच. आडवानी, अनिल डीक्रूज, दिल्ली के डॉ. विनीत तलवार, जमशेदपुर के डॉ. तामोजीत चौधरी, डॉ. राजा प्रमाणिक और हैदराबाद के डॉ. दीपक कोपक्का सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button