BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaTech

एस०डी०वी० पब्लिक स्कूल फतेहपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

फुलवारी शरीफ.
एस०डी०वी० पब्लिक स्कूल, फतेहपुर, पटना के प्रांगण में शनिवार 24 जनवरी 2026 को “वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन किया गया.
प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा नवम् तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक राजेश्वर कुमार ने उपनिदेशक अनिल कुमार, सह-निदेशक बलवंत कुमार एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के साथ बैलून उड़ाकर एवं मशाल प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद की आवश्यकता पर जोर दिया.
खेल महोत्सव की शुरुआत विद्यार्थियों के मार्च पास्ट एवं ड्रिल से हुई.
प्रतियोगिता में केक रेस, बनाना रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, फ्रॉग रेस, ग्लास पिरामिड रेस, हर्डल रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, रिले रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, कबड्डी एवं टग ऑफ वार जैसे खेल कराए गए.
प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे.
खेलों के समापन पर विजयी विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक, उपनिदेशक, सह-निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.
अंतर-विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में फतेहपुर के छात्रों को, जबकि टग ऑफ वार में यमुना सदन (छात्र वर्ग) एवं यमुना सदन (छात्रा वर्ग) के विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए.
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अभय कुमार पाठक ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button