BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

महत्वाना गोलीबारी में घायल का बयान दर्ज, तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

फुलवारी शरीफ.
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के महत्वाना मोहल्ले में शुक्रवार की रात हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है. घायल के बयान के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी है और घटनास्थल से खोखा बरामद करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
घायल नेमत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छज्जा को लेकर जिशान, इमरान और दानिश से पहले विवाद हुआ था. इसी विवाद में आरोपियों ने उसके चचेरे भाई पप्पू के साथ जमकर मारपीट की थी.शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि उसके चचेरे भाई पप्पू को सभी लोग पकड़कर पीट रहे हैं. सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा.
नेमत के अनुसार, मौके पर पहुंचते ही इमरान गाली-गलौज करने लगा और उन लोगों पर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया.
पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर इमरान, जिशान और दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के पीछे छज्जा को लेकर विवाद बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वही इस घटना के बाद आरोपी पक्ष की दुकान बंद नजर आया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button