BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

18 जनवरी को दही-चूड़ा भोज, तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न

फुलवारी शरीफ,

यादव महासभा कार्यालय के शुभारंभ स्थल निर्माणाधीन यादव छात्रावास, आईटीबीपी रोड, फुलवारी इंदूनी में 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज को लेकर तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक जस्टिस भारत प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश के आवास, बोरिंग रोड, पटना में संपन्न हुई.
बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि दही-चूड़ा भोज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय तिथि को सुनिश्चित रूप से किया जाएगा.
बैठक की अध्यक्षता प्रो. डॉ. विनोद कुमार यादवेंदु, पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, बिहार ने की, जबकि संचालन जस्टिस भारत प्रसाद यादव ने किया. बैठक में स्थल व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन प्रबंधन, अतिथि स्वागत, प्रचार-प्रसार और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया.
वक्ताओं ने कहा कि दही-चूड़ा भोज सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करता है. बैठक में श्रीमती रूबी यादव, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सुरेश कुमार, अधिवक्ता सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button