BiharLife StyleNationalPatna

मकान निर्माण के दौरान गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी

फुलवारी शरीफ: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई है, जिसमें गोली लगने से विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पूरे गांव में दहशत फैल गई थी.गिरफ्तारी के बाद गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. गौरीचक थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी जुझारपुर रविदास टोला का निवासी है और घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस के अनुसार, जुझारपुर रविदास टोला निवासी कन्हैया राम, पिता स्वर्गीय जीतू राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में विधिवत प्रस्तुत किया गया है. आरोपी पर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चलाने का आरोप है.

बताया गया कि पावर ग्रिड के समीप मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था. कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और गोली चल गई, जिसमें विनोद सिंह घायल हो गए थे. घटना के बाद मजदूर और राजमिस्त्री मौके से भाग खड़े हुए थे.पुलिस के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने अवैध हथियार का इस्तेमाल कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की और भय का माहौल उत्पन्न किया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button