BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

एनसीसी सम्मान समारोह एवं खेलकूद पुरस्कार वितरण सम्पन्न.

फुलवारी शरीफ.
फतेहपुर स्थित क्षत्रिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 307/29 बिहार बटालियन एनसीसी पटना के सम्मान समारोह तथा विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंद राम एवं जल्ला हाई स्कूल के मृत्युंजय कुमार रहे. प्रधानाध्यापक डीजे मिश्रा ने विशेष अतिथि और विजेता छात्रों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुई. विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेटों के अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना की सराहना की गई. प्रधानाध्यापक डीजे मिश्रा ने कहा कि एनसीसी छात्रों में देशभक्ति, नेतृत्व और अनुषासन का निर्माण करती है, जो भावी नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छात्रों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

कार्यक्रम में खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. पुरस्कृत छात्रों में रिमझिम कुमारी, चांदनी कुमारी, खुशी कुमारी, कबीर कुमार, आशुतोष राज, सूरज कुमार, कुमकुम कुमारी, रजनी कुमारी, शीतल राज, गुड़िया कुमारी, मन्नू कुमार, अनु कुमारी, पंकज कुमार, आस्था नंदिनी, सोरा चंद्र प्रताप, सोनम कुमारी, अमृत कुमार, विक्की कुमार, अजीत कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे.

Oplus_131072

एनसीसी के धर्मेंद्र कुमार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं. कार्यक्रम में शिक्षकों में सरिता कुमारी, सुमन बाला, आकांक्षा कुमारी, शालिनी कुमारी, नीरू कुमारी, रश्मि कुमारी, कल्याणी रानी, निरा झा, नीलम कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनी कुमारी, सोनिया कुमारी, सोहेलुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार, शिव कुमार, धीरज कुमार, अमित विक्रम, जोगिंदर कुमार, कन्हैया कुमार, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार सिंह रात्रि प्रहरी अरविंद कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button