BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

सुपरस्टार शान ने एम्स पटना में मचाया धमाल, चार घंटे तक झूमे दर्शक.

फुलवारी शरीफ. एम्स पटना में आयोजित वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव ‘काइज़ेन 2025’ में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस देकर मेडिकल छात्रों, डॉक्टरों और देशभर से आए छात्रों को चार घंटे तक झूमने पर मजबूर कर दिया. शान ने अपने सुपरहिट गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजू अग्रवाल ने किया.
इस मौके पर डीजीपी (भवन निर्माण) एवं चेयरमैन अवर सेवा चयन परिषद आलोक राज, एयरपोर्ट निदेशक सी.के. द्विवेदी, तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश भदानी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. चन्दनी सिन्हा, डॉ. सुषील कुमार और डॉ. अमित पाटिल भी मौजूद थे.

कार्यक्रम में छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और ‘काइज़ेन 2025’ का यह सांस्कृतिक आयोजन यादगार बन गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button