BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

महिला से मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शंभू पासवान सहित चार आरोपी गिरफ्तार.


शंभू पासवान के पास से बरामद हुआ देसी हथियार (कट्टा).

फुलवारी शरीफ.
परसा बाजार थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढीबड़ा गांव में महिला खुशबू देवी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शंभू पासवान सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्तार आरोपियों में शंभू पासवान,संजय पासवान,गुड्डू पासवान,लाल मोहन
शामिल हैं. सभी के खिलाफ मारपीट, हथियार रखने और शांति-भंग संबंधी धाराओं के तहत कागजी कार्रवाई पूरी कर अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया.पीड़िता खुशबू देवी का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसी आधार पर एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में जमीन विवाद मुख्य कारण है, जिसके चलते गांव में पिछले चार-पांच वर्षों से दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट और खून-खराबे की घटनाएँ हो चुकी हैं.पुलिस ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

Oplus_131072

थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शंभू पासवान के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है, जिसकी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था, इसकी जांच जारी है. थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि, “जांच पूरी होने के बाद चाहे जो भी दोषी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. दोनों पक्षों में से दोषियों को जेल भेजा जाएगा.”

गौरतलब है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें गोरख पासवान की पत्नी खुशबू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उनके सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके चलते लगभग 10 टांके लगाने पड़े. घटना में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी घायल हुए थे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button