BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

खानकाह मुजीबिया के सज्जादा नशी की अपील, मुसलमान सोच-समझकर करें मतदान.

फुलवारी शरीफ. खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ के सज्जादा नशी हज़रत मौलाना अयातुल्लाह क़ादरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुसलमानों के नाम एक अहम पैग़ाम जारी किया है. उन्होंने कहा कि वोट मुसलमानों की ताक़त और आवाज़ है, इसलिए इसे जज़्बात में नहीं बल्कि होशमंदी और दूरअंदेशी के साथ इस्तेमाल किया जाए. उन्होंने मुसलमान समाज से अपील की कि वे ऐसे उम्मीदवार और पार्टी को वोट दें जो उनके दीन, तालीम, अमन, रोज़गार और संवैधानिक हक़ों की हिफ़ाज़त के लिए ईमानदारी से काम करती हो. मौलाना क़ादरी ने कहा कि वक़्त की मांग है कि मुसलमान एकजुट होकर समझदारी के साथ फैसला लें, ताकि उनका वोट सही मायनों में उनकी मिल्ली और सामाजिक मजबूती का ज़रिया बन सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button