BiharLife StylePatnaPOLITICS

अर्धसैनिक बलों की निगरानी में फुलवारी विधानसभा में आज होगा मतदान.


461 बूथों पर वोटिंग आज, फुलवारी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम.

फुलवारी शरीफ. अजीत.फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. इस सुरक्षित (एससी) सीट पर कुल 3 लाख 51 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 2020 में यहां 3 लाख 47 हजार 816 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2 लाख 05 हजार 876 मतदाताओं ने वोट डाला था और मतदान प्रतिशत 59.2 दर्ज हुआ था. इस बार भी प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारी की है.

फुलवारी क्षेत्र में कुल 461 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 323 बूथ फुलवारी प्रखंड और शेष बूथ पुनपुन प्रखंड में स्थित हैं. हर मतदान केंद्र पर चार मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि रिजर्व कर्मियों की भी अलग व्यवस्था है. मतदान दलों को बुधवार को फुलवारी शरीफ प्लस टू हाई स्कूल परिसर से ईवीएम और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. सामग्री वितरण के दौरान पूरे परिसर में मतदान कर्मियों की भारी भीड़ उमड़ी और फुलवारी शरीफ-पटना मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम लग गया.

Oplus_131072

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है. हर बूथ पर अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल और चौकसी की व्यवस्था रखी गई है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीपीओ एवं अन्य वरीय अफसर लगातार तैयारियों की निगरानी करते हुए सेक्टरवार दलों को रवाना करते रहे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button