BiharCrimeENTERTAINMENTFoodsNationalPatnaTravelरोजगार

पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट में इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग, मची अफरातफरी

शुक्रवार को पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग दुकान की तीसरी और चौथी मंजिल पर बने गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक सामान रखा हुआ था।

आग लगते ही गोदाम से धुएं का गुबार निकलने लगा और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद चांदनी मार्केट में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ऊंची मंजिल पर गोदाम होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

Advertisement

आग की खबर फैलते ही घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। गोदाम में इलेक्ट्रिक सामान के अलावा अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए आर्थिक नुकसान का भी तत्काल आकलन नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग की टीम के पूरी तरह आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button