BiharENTERTAINMENTNationalPatnaPOLITICS

तेजस्वी सरकार बनाएंगे, जनता का विश्वास महागठबंधन के साथ — विधायक गोपाल रविदास

फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में विधायक का जनसंपर्क अभियान, जनता ने किया जोरदार स्वागत.

फुलवारी शरीफ. विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद इलाके में शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) विधायक गोपाल रविदास ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने हर्निचक, बालमनीचक, नाहरपुरा, इशोपुर पुल, बैतूल करीम मस्जिद, नहर पर, नया टोला, मिल्लत कॉलोनी, पड़ाव, बोली मुहल्ला, ग्वार टोला और खलीलपुरा सहित कई मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की.

Oplus_131072

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. लोगों ने कहा कि उन्होंने विकास और जनहित के मुद्दों पर जो काम किया है, उसी विश्वास के साथ वे एक बार फिर महागठबंधन को समर्थन देंगे.

सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि “बिहार की जनता अब ठान चुकी है कि आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनाएगी. महागठबंधन गरीबों, दलितों, किसानों और मजदूरों की आवाज है. हम जनसमस्याओं को हल करने और विकास की नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

Advertisement

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो फुलवारी शरीफ समेत पूरे पटना में अधूरे विकास कार्य पूरे किए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे.

जनसंपर्क अभियान में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे जिनमें भाकपा (माले) की मीना जी (झारखंड), साधु शरण अनिल , राजद के श्रवण यादव, सुरेंद्र यादव, आफताब आलम, कौसर खान, सलाउद्दीन मंसूरी, इरशाद भाई, ललन , आसिफ इकबाल, कैश अनवर, देवी लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे.

जनसंपर्क के अंत में विधायक ने कहा कि जनता का जो स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वही इस बात का प्रमाण है कि “अबकी बार जनता का इरादा साफ है — बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button