BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

किशोरी दिवस पर मंथन सामाजिक संस्थान में उमड़ी भीड़, 600 किशोरियों ने लिया हिस्सा

बेटा-बेटी दोनों को मिले शिक्षा का समान अवसर,शिक्षा ही किशोरियों को सशक्त बना सकती है : फादर

फुलवारी शरीफ. “तन हो सुन्दर, मन हो सुन्दर, हो सुन्दर सन्देश, होगी जब सशक्त किशोरियाँ तब बनेगा सशक्त देश.” इसी संदेश के साथ रिखियासन जीवनशाला, खगौल-नेऊरा रोड स्थित परिसर में बुधवार को किशोरी दिवस 2025 मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंथन सामाजिक संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें दानापुर, फुलवारी शरीफ, बिहटा और नौबतपुर प्रखंडों के दूरदराज इलाकों से लगभग 600 किशोरियाँ शामिल हुईं.

कार्यक्रम का उद्घाटन छात्रावास सह मंथन सामाजिक संस्थान के निदेशक डाॅ. फा. टी. निशांत, मुख्य अतिथि सोनम कुमारी मांझी और विशिष्ट अतिथि बिबी तरन्नुम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस वर्ष का थीम था — “सशक्त किशोरी, सशक्त देश.”

Oplus_131072

फादर निशांत ने कहा कि मंथन सामाजिक संस्थान पिछले 45 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, परंतु समाज के कई वर्ग आज भी विकास से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी दोनों को समान शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए. शिक्षा ही किशोरियों को सशक्त बना सकती है. संस्थान द्वारा पढ़ाई-लिखाई के साथ सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

Advertisement

मुख्य अतिथि सोनम कुमारी मांझी ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा और लगन के बल पर सफलता पाई और आज पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने किशोरियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हर बाधा को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुँचो, शिक्षा ही तुम्हारा सबसे बड़ा हथियार है.”

विशिष्ट अतिथि बिबी तरन्नुम ने भी किशोरियों से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. कार्यक्रम में फादर अलबर्ट, सिस्टर संजुक्ता, सिस्टर प्रेमती तथा मंथन सामाजिक संस्थान के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

किशोरियों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया. पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा. अंत में रजनीकांत मांझी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button