BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. पटना के परसा बाजार थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच युवकों को ब्राउन शुगर, नगद राशि और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी युवक लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय बताए जा रहे हैं.

Oplus_131072

परसा थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सकरैचा और मुकीमपुर के कुछ युवक ब्राउन शुगर और स्मैक की अवैध बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान गोलू कुमार, आकाश कुमार, मुकेश, रोहित और विजय को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में सभी ने ब्राउन शुगर बेचने की बात स्वीकार की और बताया कि वे इस अवैध धंधे से जुड़े हुए हैं.

Oplus_131072

पुलिस ने उनके पास से लगभग 18 ग्राम ब्राउन शुगर, 41 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग मसौढ़ी इलाके से नशीला पदार्थ लाकर परसा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे. पुलिस ने नशे के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button