BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

राजद विधायक रीतलाल यादव को बड़ी कानूनी राहत

पटना की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में राजद विधायक रीतलाल यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मंगलवार को पटना के एमपी/एमएलए विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। यह मामला भाजपा नेता और दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या से जुड़ा है, जो दो दशकों से बिहार की राजनीतिक और कानूनी हलचलों का केंद्र रहा है।

Oplus_131072


अदालत ने मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। जैसे ही जमानत की खबर बाहर आई, दानापुर क्षेत्र में रीतलाल यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं और ‘रीतलाल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए। स्थानीय स्तर पर इसे यादव के राजनीतिक पुनर्जीवन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब पटना के गांधी मैदान में “तेल पिलावन, लाठी घुमावन रैली” का आयोजन हुआ था। उसी दिन खगौल के पास जमालुद्दीन चक में भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने उस समय बिहार की राजनीति को हिला दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button