BiharCrimeENTERTAINMENTLife Style

प्रेमी युगल में झगड़ा, लड़की ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

फुलवारी शरीफ. पटना में एक प्रेमी युगल के बीच विवाद ने दशहरा के दिन हिंसक रूप ले लिया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी अजय कुमार के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों को थाना लेकर पहुंचाया और लड़की के बयान के आधार पर अजय कुमार को जेल भेज दिया गया.इस मामले में लड़की के बयान पर छेड़खानी और जबरदस्ती सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अजय कुमार आदर्श नगर का निवासी है और फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है.

Oplus_131072

थाना अध्यक्ष रामकृष्ण नगर ने बताया कि दोनों युवती और अजय कुमार पटना में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे और साथ रह रहे थे. युवती ने कहा कि वह अब अजय कुमार के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन अजय कुमार उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था. दशहरा के दिन दोनों आमने-सामने आए और विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button