BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान
मौर्य विहार कॉलोनी में आकर्षक थीम पर सजा काली पूजा पंडाल.
फुलवारी शरीफ. खगौल स्थित मौर्य विहार कॉलोनी में इस वर्ष भी भव्य काली पूजा पंडाल सजाया गया है. आज सप्तमी के दिन मां काली की विशाल और मनमोहक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने मां काली के जयकारे लगाए.

इस वर्ष पंडाल की विशेषता इसका थीम आधारित स्वरूप है. स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाते हुए पंडाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और महात्मा गांधी के संघर्षों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है.

इस अनोखी थीम और कलात्मक सजावट ने दर्शनार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया.



