BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

बैंक से रुपए निकालते ही बुजुर्ग के कुर्ते पर थूका, धोने के बहाने 1 लाख लेकर फरार

फुलवारी शरीफ. इंडियन बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे एक बुजुर्ग को उचक्कों ने फिल्मी अंदाज में ठग लिया. अपराधियों ने पहले बुजुर्ग के कुर्ते पर गुटखे का पान थूक फेंक दिया और धोने के बहाने 1 लाख रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गए. घटना फुलवारी शरीफ प्रखंड गेट के सामने मंगलवार दोपहर हुई.

पीड़ित अब्दुल कयूम, उम्र 72 वर्ष, खलीलपुरा निवासी और बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं. वे दोपहर लगभग 12 बजे इंडियन बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर जैसे ही आगे बढ़े, पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके कुर्ते पर पान–गुटखे का थूक फेंक दिया. बदबूदार दाग देख एक युवक ने उन्हें प्रखंड गेट के पास माता शीतला मंदिर बाउंड्री से सटे नल पर धोने की सलाह दी.

Oplus_131072

अब्दुल कयूम ने बैग, जिसमें 1 लाख रुपए, पासबुक और कागजात थे, बाउंड्री पर रखकर कुर्ता धोना शुरू किया. तभी दोनों युवक बैग उठाकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए. बुजुर्ग ने हड़कंप मचाते हुए शोर मचाया लेकिन तब तक उचक्के ओझल हो चुके थे.

घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, सवाल उठ रहे हैं कि प्रखंड गेट, अंचल कार्यालय, एसडीपीओ दफ्तर और ट्रैफिक थाना की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों ने इतनी बड़ी ठगी को अंजाम कैसे दे दिया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button