BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTechरोजगार

जेईई और नीट की कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

फुलवारी शरीफ. अजीत । अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में हज भवन पटना के कोचिंग एवं गाइडेंस विभाग द्वारा जेईई और नीट 2026 की तैयारी के लिए मुफ्त आवासीय एवं गैर-आवासीय (ऑनलाइन) कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की वेबसाइट है – https://hajbhawancoaching.bihar.gov.in.

आवासीय कोचिंग कार्यक्रम – अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राएं 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर 2025 को होगी और परिणाम 26 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा. प्रवेश प्रक्रिया 27 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक पूरी की जाएगी.

Oplus_131072

गैर-आवासीय (ऑनलाइन) कोचिंग कार्यक्रम – इसके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है. प्रवेश परीक्षा 24, 27 और 29 सितंबर 2025 को होगी और परिणाम 30 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकता है. आवासीय और गैर-आवासीय दोनों प्रकार की कोचिंग कक्षाएं 1 अक्टूबर 2025 से शुरू करने की योजना है.

प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम और स्तर जेईई और नीट के पाठ्यक्रम के अनुसार होगा. नियमित कक्षाओं के साथ-साथ साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, मेंटरशिप, मुफ्त अध्ययन सामग्री आदि की भी व्यवस्था की जाएगी.

बिहार राज्य हज समिति ने अपील की है कि समाज के लोग अधिक से अधिक युवाओं को इस मुफ्त कोचिंग योजना से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके.

Advertisement

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9060338682, 8210665561, 9097171909, 7909048664 पर संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button