BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaरोजगार

महिला रोजगार योजना का कैंप मे महिलाओं को मिली 10 हजार की पहली मदद.

फुलवारी शरीफ. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नगर परिषद फुलवारी शरीफ की ओर से वार्ड संख्या 5 में विशेष कैंप का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम वार्ड पार्षद श्रीमती विमलेश कुमारी के नेतृत्व में बिरला कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय गण प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ.

कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की पहली किस्त दिलाने हेतु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन फार्म भरवाए गए. इस अवसर पर नगर परिषद के विकास मित्र बजरंग कुमार, अमित कुमार, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

Oplus_131072

वार्ड पार्षद पति सह पूर्व वार्ड पार्षद रमेश यादव ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है. पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सितम्बर 2025 से ट्रांसफर की जाएगी. रोजगार शुरू करने के छह माह बाद आकलन कर आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी.

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई उड़ान है. इस योजना से महिलाओं को आर्थिक आजादी मिलेगी, पलायन रुकेगा और बिहार आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button