फुलवारी शरीफ में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी
फुलवारी शरीफ. अजीत।रानीपुर अगजापर ब्रह्मपुर निवासी राज कुमार का पुत्र राहुल कुमार की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक तीन भाईयों मे थे वह चितकोहरा दरोगा राय हाई स्कूल मे पढ़ता था। मंगलवार की रात राहुल गणेश उत्सव का मेला देखने के बाद अपने एक दोस्त को फुलवारी शरीफ टमटम पड़ाव इलाके के पास छोड़ने गया था।
पुलिस के अनुसार, हारून नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बेलगाम रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने राहुल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. ट्रक के नीचे आकर राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बाइक पर बैठा दोस्त जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और राहुल को एम्स पटना लेकर गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, क्योंकि वह तीन भाइयों में सबसे होनहार था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
थाना अध्यक्ष फुलवारी शरीफ मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि एम्स टी ओ पी पुलिस को सूचना मिली कि हादसे में दो युवक लाए गए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है. फिलहाल अज्ञात वाहन से हुई यह दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पटना एम्स में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाते हुए उसका शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पुलिस आगे कि करवाई मे जुट गई है।



