BiharCrimeGamesLife StylePatna

दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती.

फुलवारी शरीफ, पटना.ajit

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी. गोली युवक की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दोस्तों के बीच मारपीट हुई और फिर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी..हालांकि पुलिस इस बात को अभी स्पष्ट नहीं कर रही है कि किस विवाद में गोलीबारी हुई.

घायल युवक की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर बाईपास लेन निवासी 23 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है. उसे नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Oplus_0

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना के बारे मे लोगों के बीच चर्चा रही कि पूरी वारदात एक लड़की के चक्कर में हुई है. हालांकि पुलिस ने इस एंगल को अभी स्वीकार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान, परिवार के लोगों से पूछताछ और छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर गोली क्यों चली और दोस्त ने किस विवाद को लेकर गोली मारी.

Advertisement

सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button