अंशुल होम्स ने किया गणेश पूजा का आयोजन
दानापुर। बुधवार को सगुना मोर स्थित अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूजन का शुभारंभ अंशुल होम्स के निदेशक राहुल कुमार, जद (यू) के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह, तथा कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती भावना सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

यह पूजा दिनांक 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सगुना मोड़ के पास, हाईटेक हॉस्पिटल के सामने अंशुल होम्स के नवीन कार्यालय-सिग्नेचर टावर, दानापुर-खगौल मे आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर निदेशक राहुल कुमार ने कहा, ‘भगवान गणेश की कृपा से हमलोगो को लगातार नौ वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हमने अपने नए कार्यालय की स्थापना भी पूर्ण की है। हम कामना करते हैं कि कंपनी निरंतर प्रगति करे और गणपति बाप्पा की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर अंशुल होम्स परिवार के सभी ग्राहक,अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।



