BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

भक्ति और उत्साह के बीच गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

फुलवारी शरीफ:कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर, पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद, पटना में गणेश उत्सव 2025 का शुभारंभ हर्ष और उल्लास के साथ हुआ. विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने मिलकर पूजा-अर्चना की.पूरे उत्सव का माहौल भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

Oplus_0

विद्यालय की प्रबंध निदेशक उषा कुमारी एवं प्राचार्या अंकिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें एकता, अनुशासन, ज्ञान और सद्भाव का संदेश भी देता है. उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे गणेश जी की तरह सदैव बुद्धि, विवेक और करुणा के मार्ग पर चले।

Oplus_0

गणेश उत्सव का समापन 6 सितम्बर 2025 को धूमधाम से विसर्जन यात्रा के साथ होगा, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button