BiharCrimeLife StylePatna

गवाही देने को लेकर बेऊर जेल से अपराधी द्वारा पिता को लगातार मिल रही है धमकी

नौबतपुर। नौबतपुर थाना में हुए बीते दो साल पूर्व पुत्र की हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर जान से मारने की धमकी पिता को बेऊर जेल से अपराधियो द्वारा दी जा रही है।

गौरतलब है कि दो साल पहले इब्राहिमपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र राहुल को अपराधियों ने दिनदहाड़े गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दिया था। वही जेल मे बंद अपराधियों द्वारा मृतक के पिता अनिल कुमार सिंह को लगातार फोन के जरिए धमकी दिया जा रहा है कि वह न्यायालय में गवाही देने से बचे नहीं तो जान से जाएंगे।

वही जब इस बात कि जानकारी पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप को मिली तो उन्होंने दानापुर थाना के पुलिस के सहायता से पिता को उनके घर तक पहुंचवाया। लेकिन शनिवार को सुबह में भी अपराधियों ने बेऊर जेल से फोन पर पिता को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर गवाही दिया तो जान मार दिया जाएगा।

Advertisement

लगातार मिल रही धमकी कि वजह से पीड़ित का पूरा परिवार डर के साए मे जी रहा है। इस संबंध मे पिता अनिल कुमार सिंह ने नौबतपुर थाना लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है और जल्द इस पर कार्रवाई कि जाएगी।

नौबतपुर ने अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button