BiharENTERTAINMENTFoodsGamesLife StylePatnaTravelधार्मिक ज्ञान

भूमिहार महिला समाज की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन


सुदीप सोनी कि रिपोर्ट

रविवार को राजधानी पटना के सात वचन बैंक्वेट हॉल में भूमिहार महिला समाज की ओर से हरीतिमा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

वही सावन महोत्सव मे महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जहां हरी हरी चुड़िया दिला द सजनवा के माध्यम से प्रज्ञा ने सावन महोत्सव की शुरुवात की। नूतन और रश्मि ने सावन में मोरनी बन कर नाचू, निम्बूड़ा निम्बूड़ा, हमको आज कल है इंतज़ार,मेघा रे मेघा गीत पर माहौल जैसे गीतो से सबका मन मोह लिया।

मौके पर भूमिहार महिला समाज की फाउंडर प्रीति प्रिया ने बताया कि बीते 6 साल से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हरीतिमा सावन महोत्सव महिलाओं के लिए खास होता है।

सावन में महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर महोत्सव को एकजुट होकर मानते हैं। पूरे बिहार से भूमिहार समाज की महिलाएं यहां एकत्रित होकर महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। सावन महोत्सव में हरीतिमा खुशी,समृद्धि और प्रगति का प्रतीक भी है।

Advertisement

हरीतिमा सावन महोत्सव में भूमिहार महिला समाज की संस्थापक प्रीति प्रिया, भावना भूषण, विधुरानी, संध्या सरकार, कुमुद सिंह, पूनम शर्मा ,डॉ अनिता ,सीमा कुमारी, भावना भारद्वाज, रश्मि, प्रज्ञा,नीलम,
अंजू सिन्हा, अर्चना, नेहा,, मुक्ता मोहिनी, रजनी, गुंजिता, पूजा, सीमा, संगीता सिंह समेत सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

(विज्ञापन के लिए संपर्क करें,,, 9308252310)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button